NEET-UG Paper Leak: नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस सूत्रों से अहम जानकारी मिली है कि संजीव मुखिया ने पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए नेपाल में शरण ले रखी है। मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) को भी इस बात की जानकारी मिली है। सीबीआई अपने स्तर से इसकी जांच करने में जुटी है। बता दें कि संजीव मुखिया इस पूरे पेपर लीक मामले का बिहार में किंगपिन है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार लगी हुई है।
NEET पेपर लीक मामला
जांच में जुटी सीबीआई
नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने पांच मई को आयोजित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी’के आयोजन में अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच के सिलसिले में सीबीआई गुजरात और बिहार भी पहुंची थी। देश में अलग-अलग कई राज्यो में मौजूद सीबीआई ब्रांच जांच में जुटी हैं। करीब 24 लाख छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा दी थी।
कई राज्यों में फैले तार
नीट (यूजी) पेपर लीक मामले के तार झारखंड के हजारीबाग, रांची और देवघर से भी जुड़ गए हैं। बिहार पुलिस के इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (ईओयू) ने 22 जून को देवघर शहर से इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया। ये सभी बिहार के नालंदा के रहने वाले हैं, जो देवघर में किराए के मकान में छिपकर रह रहे थे। इसके अलावा बिहार से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक पूरा जाल फैला हुआ है जिसकी जांच सीबीआई कर रही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
