देश

NEET-UG Paper Leak:नीट पेपर लीक मामले में फिर आया नालंदा का नाम, हुए कई नए खुलासे

NEET-UG परीक्षा पेपर लीक मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसमें बिहार के नालंदा का नाम बार-बार आ रहा है।

Image

NEET पर हंगामा

Photo : PTI

NEET-UG Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले ने एक बार फिर बिहार के नालंदा का नाम सामने आया है। पटना के सेफ हाउस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। Times now navbharat की पड़ताल में पता चला कि लर्न प्ले स्कूल प्रभात नाम के व्यक्ति का है। प्रभात पटना जिले के दनियावा का रहने वाला है। दनियावा से नगरनौसा का दूरी 3 किमी है। ये वही नगरनौसा है जहां मास्टर माइंड संजीव मुखिया रहता है।

आरोपी का बड़ा खुलासा

नीट परीक्षा धांधली मामले में आरोपी शिवनंदन कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। शिवनंदन कुमार ने पुलिस को बताया है कि इस मामले में सिकंदर से उनके पारिवारिक संबंध थे उन्होंने फोन करके बताया कि नीट परीक्षा का प्रश्न पत्र आ गया है और उन्होंने हमें नितेश और अमित आनंद के पास पहुंचा दिया वहां पहुंचने पर हमने देखा की नीट परीक्षा का प्रश्न और उत्तर दोनों है फिर वहां से हमें प्रश्न और उत्तर दोनों रटवाया गया और वहां से मैं परीक्षा देने पाटलिपुत्र इंटरनेशनल स्कूल चला गया। वहां परीक्षा दे रहा था इसी दौरान पुलिस आ गई और पुलिस ने हमें पकड़ लिया जो क्वेश्चन दिए गए थे वही क्वेश्चन थे। हम अपना अपराध स्वीकार करते हैं।

EOU सौंपेंगी रिपोर्ट

इस बीच प्रीप्त जानकारी के अनुसार, EOU ने शिक्षा मंत्रालय को सौंपी जाने वाली रिपोर्ट तैयार कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार EOU के वरीय अधिकारी आज नई दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले में अब तक की जांच से जुड़ी रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट में पेपर लीक मामले में गिरफ्तार चार परीक्षार्थियों समेत गिरफ्तार 13 आरोपितों के बयान की प्रति भी शामिल है। पांच मई को पेपर लीक की सूचना के बाद पटना के खेमनीचक बोर्ड कालोनी एजी कॉलोनी इलाकों में की छापेमारी के बाद बरामद नीट परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड बुकलेट और जले हुए प्रश्न पत्र के अवशेष की जानकारी भी संलग्न है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article