नीट पेपर लीक मामलाः CBI ने NEET-UG पेपर लीक मामले में झारखंड के स्कूल प्रिंसिपल से की पूछताछ, टीचर ने खोले कई राज

NEET Paper Leak Case: नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की अपनी जांच को तेज करते हुए, CBI की टीम ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में एक स्कूल का दौरा किया और प्रिंसिपल सहित ओएसिस स्कूल के कर्मचारियों से पूछताछ की।

NEET Paper Leak Case: इस साल की राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक या नीट-यूजी में कथित अनियमितताओं की अपनी जांच को तेज करते हुए, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग में एक स्कूल का दौरा किया और प्रिंसिपल सहित ओएसिस स्कूल के कर्मचारियों से पूछताछ की। नीट पेपर लीक मामले में पूछताछ के बाद सीबीआई ने दो लोगों को रिहा कर दिया। इन व्यक्तियों की पहचान हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और कर्मचारियों के रूप में की गई है, जिनसे हजारीबाग जिले के चरही शहर में सीसीएल गेस्ट हाउस में पूछताछ की गई थी।

NEET Paper Leak Case

झारखंड के स्कूल प्रिंसिपल से CBI ने की पूछताछ

पेपर लीक केस के दो आरोपियों को CBI रिमांड पर भेजा गया

पटना की विशेष सीबीआई अदालत ने बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुरोध पर नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में दो आरोपियों को सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी बलदेव कुमार उर्फ चिंटू और मुकेश कुमार को सीबीआई की हिरासत में भेज दिया गया नीट पेपर लीक मामले में आज सीबीआई के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्षवर्धन सिंह की बेंच में सुनवाई पूरी हो गई। सीबीआई ने आरोपियों को रिमांड पर लेने की अर्जी पर सीबीआई कोर्ट में अपना फैसला सुनाया। अदालत ने आरोपी चिंटू कुमार और मुकेश कुमार को सीबीआई रिमांड पर भेज दिया। अब सीबीआई उन्हें रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।

End of Feed