'मंगल मिलन' के मंच पर सजेगा NDA का कुनबा, मानसून सत्र से पहले पीएम मोदी की मौजूदगी में महामंथन

NDA Parliamentary Party Meeting: संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA Meeting) ने 21 जुलाई को अपनी संसदीय दल की एक अहम बैठक बुलाई है, जिसे 'मंगल मिलन' नाम दिया गया है। संसद भवन परिसर में होने वाली इस बैठक में सरकार के विधायी एजेंडे और विपक्ष के आक्रामक रुख से निपटने की रणनीति पर चर्चा होगी।

NDA Parliamentary Party Meeting: देश में जल्द ही संसद का मानसून सत्र शुरू होने जा रहा है और इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA Meeting) ने संसद के आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए 21 जुलाई को अपने संसदीय दल की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। इस बैठक (Mangal Milan Meeting) को बेहद दिलचस्प और सकारात्मक नाम दिया गया है-'मंगल मिलन'।

NDA Parliamentary Party Meeting

'मंगल मिलन' के मंच पर सजेगा NDA का कुनबा

यह बैठक 21 जुलाई की सुबह 9:30 बजे संसद पुस्तकालय भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। इसमें लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के एनडीए के सभी सांसद शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सत्र के दौरान सरकार के विधायी एजेंडे को सुचारू रूप से आगे बढ़ाना और सहयोगियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के अनुसार, 13 अगस्त तक चलने वाले इस मानसून सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में है।

End of Feed