अब NDA सांसदों ने निकाला संसद में मार्च, पूछा- अमित शाह बयान देने के लिए तैयार, तो क्यों भाग रहा विपक्ष?

एनडीए सांसदों ने कहा कि सरकार के यह कहने के बावजूद कि गृह मंत्री अमित शाह छात्र विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, विपक्ष चर्चा से भाग रहा है।

NDA MPs March in Parliament: जंतर-मंतर प्रदर्शन में लाठीचार्ज जैसे मुद्दे पर विपक्ष के लगातार हंगामे और मार्च के बाद अब एनडीए सांसदों ने भी उसी अंदाज में जवाब देना शुरू कर दिया है। आज एनडीए सांसदों ने भी संसद में मार्च निकाला और विपक्षी इंडिया गठबंधन को जमकर निशाने पर लिया। इन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब अमित शाह संसद में बयान देने के लिए तैयार हैं, तो विपक्ष क्यों चर्चा से भाग रहा है।

NDA march

NDA सांसदों का मार्च

संसद के मकर द्वार की ओर विरोध मार्च निकाला

एनडीए सांसदों ने विपक्ष के खिलाफ तख्तियां लेकर संसद के मकर द्वार की ओर विरोध मार्च निकाला, जिसमें आरोप लगाया गया कि सरकार के यह कहने के बावजूद कि गृह मंत्री अमित शाह छात्र विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं, विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। एनडीए सांसदों के विपक्ष के खिलाफ मार्च के दौरान भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा, अब जब हम बहस के लिए तैयार हैं, तो वे इससे भाग रहे हैं। विपक्ष बेहद गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रहा है।

End of Feed