विपक्ष को एक्सपोज करेगी BJP, देशभर में चलाएगी जनजागरण अभियान; NDA सांसदों का खास प्लान तैयार

एनडीए नेता महिला आरक्षण विधेयक को विपक्ष ने जिस तरह सदन में गिराया है उसको लेकर जनता के बीच जाएंगे। बीजेपी का कहना है कि जिन विपक्षी दलों के सांसदों ने विरोध किया है, उनके क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर विरोध शुरू कर करने का फैसला लिया है।

Women Reservation Bill : लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। इस बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार आवश्यक समर्थन जुटाने में विफल रही। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया, जिसके चलते यह विधेयक पास नहीं हो पाया। विधेयक के गिरने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधा। इसके बाद पार्टी सांसदों की एक बैठक जारी है। इस बैठक का नेतृत्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया।

JP Nadda

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (फोटो-@JPNadda)

महिला आरक्षण संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद बैठक में खास प्लान तैयार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को एक्सपोज़ करने के लिए पूरे देश में अभियान चलाने का फ़ैसला लिया है। इसके अतिरिक्त जिन विपक्षी दलों के सांसदों ने विरोध किया है, उनके क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर विरोध शुरू कर करने का फैसला लिया है।

End of Feed