देश

विपक्ष को एक्सपोज करेगी BJP, देशभर में चलाएगी जनजागरण अभियान; NDA सांसदों का खास प्लान तैयार

एनडीए नेता महिला आरक्षण विधेयक को विपक्ष ने जिस तरह सदन में गिराया है उसको लेकर जनता के बीच जाएंगे। बीजेपी का कहना है कि जिन विपक्षी दलों के सांसदों ने विरोध किया है, उनके क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर विरोध शुरू कर करने का फैसला लिया है।

Image

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा (फोटो-@JPNadda)

Women Reservation Bill : लोकसभा में शुक्रवार को संविधान का 131वां संशोधन विधेयक पारित नहीं हो सका। इस बिल को पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार आवश्यक समर्थन जुटाने में विफल रही। मतदान के दौरान बिल के पक्ष में 298 सांसदों ने वोट किया, जबकि 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया, जिसके चलते यह विधेयक पास नहीं हो पाया। विधेयक के गिरने के बाद भाजपा के कई नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधा। इसके बाद पार्टी सांसदों की एक बैठक जारी है। इस बैठक का नेतृत्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने किया।

महिला आरक्षण संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद बैठक में खास प्लान तैयार किया गया है। भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को एक्सपोज़ करने के लिए पूरे देश में अभियान चलाने का फ़ैसला लिया है। इसके अतिरिक्त जिन विपक्षी दलों के सांसदों ने विरोध किया है, उनके क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर विरोध शुरू कर करने का फैसला लिया है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "17 अप्रैल देश की बहनों और लोकतंत्र के लिए काला दिन है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने एक बार फिर देश की बहनों को धोखा दिया, बेटियों को ठग लिया। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने विपक्ष की हर आशंका को निर्मूल साबित कर दिया था। स्‍पष्‍ट कर दिया था कि किसी राज्‍य के साथ कोई अन्‍याय और कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन महिला विरोधी विपक्ष नहीं माना। उन्होंने कहा कि आज केवल एक बिल ही नहीं गिरा। आज बहनों की आशाओं पर कुठाराघात हुआ। महिला विरोधी कांग्रेस और इंडी ब्‍लॉक ने बहनों के सशक्तीकरण के प्रयास को कुचल दिया। बहनों के सपनों को तोड़ दिया गया। उनके अरमानों को रौंद दिया। उनके अंदर की संभावनाओं को समाप्‍त किया और शक्ति स्वरूपा बहनों की भावनाओं को आहत किया।

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस और इंडी ब्‍लॉक की सोच है - 'नारी तू केवल अबला है'। आजादी के अमृतकाल में, जब विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अपार क्षमता का उपयोग होना चाहिए था, तब विपक्ष ने उसी शक्ति को मसलकर समाप्‍त करने का पाप किया है। इस बिल को गिराकर कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने अपने ताबूत में अंतिम कील ठोकी है। अब बहनें सड़कों पर निकलेंगी और कांग्रेस की भविष्‍य की संभावनाओं को कुचल कर समाप्‍त कर देंगी।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पोस्ट में लिखा, "कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अपना असली रंग दिखा दिया है। कांग्रेस महिला सशक्तिकरण का विरोध करती है।

महिला सशक्तिकरण पर उनका पाखंड सबके सामने आ गया-गजेंद्र सिंह शेखावत

गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, "भारत के लिए एक काला दिन। महिला आरक्षण बिल को राहुल गांधी और उनके कांग्रेस गुट ने हरा दिया, जिससे महिला सशक्तिकरण पर उनका पाखंड सबके सामने आ गया। उन्होंने 'नारी शक्ति' को वह सम्मान और प्रतिनिधित्व देने से इनकार कर दिया जिसकी वह हकदार है और इस तरह लाखों भारतीय महिलाओं का अपमान किया।

उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण पर बोलने के बजाय, राहुल गांधी इधर-उधर की बेतुकी कहानियों में भटक गए, ठीक वैसे ही जैसे कोई छात्र परीक्षा की कॉपी में कुछ भी लिख देता है, क्योंकि उसके पास असल में कोई जवाब नहीं होता। जब देश को एक स्पष्ट सोच की उम्मीद थी, तो उन्होंने सिर्फ भ्रम पैदा किया। जब इतिहास को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत थी, तो उन्होंने ध्यान भटकाने की कोशिश की।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!