यूपी में काम कर गया योगी का डंडा; NCRB रिपोर्ट में दावा- देशभर में अपराध घटे; 96.6% पॉक्सो मामलों में आरोपी परिचित

Uttar Pradesh law and order: महिलाओं के विरुद्ध अपराध में पिछले वर्ष की तुलना में 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई क्योंकि वर्ष 2024 में 4.41 लाख मामले दर्ज किए गए, जबकि वर्ष 2023 में यह संख्या 4.48 लाख थी।

NCRB report UP: राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के वर्ष 2024 के लिए जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

यूपी में काम कर गया योगी का डंडा; NCRB रिपोर्ट में दावा- देशभर में अपराध घटे; 96.6% पॉक्सो मामलों में आरोपी परिचित

यूपी में काम कर गया योगी का डंडा; NCRB रिपोर्ट में दावा- देशभर में अपराध घटे; 96.6% पॉक्सो मामलों में आरोपी परिचित

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2024 में देश में कुल 35,44,608 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। जहां राष्ट्रीय अपराध दर 252.3 थी, वहीं उत्तर प्रदेश में अपराध दर काफी कम 180.2 दर्ज की गई। कुल अपराधों में उत्तर प्रदेश का देश में 18वां स्थान है, जबकि देश की 17 फीसदी जनसंख्या उप्र में निवास करती है।

End of Feed