'यह लोकतंत्र का तरीका नहीं...', विपक्ष के सर्वदलीय बैठक के बहिष्कार पर भड़कीं काकोली घोष, सुनाई खरी-खरी

NCPI Kakoli Ghosh Dastidar: संसद के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के वॉकआउट को लेकर राजनीति गरमा गई है। नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) की नेता और लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार करने पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर तीखा हमला बोला है।

NCPI Kakoli Ghosh Dastidar: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक एक दिन पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक (TMC Boycott All Party Meet) में भारी सियासी ड्रामा देखने को मिला। रविवार को संसद भवन परिसर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य आगामी सत्र (Parliament Monsoon Session 2026) को सुचारू रूप से चलाना था। इस बैठक में कुल 40 राजनीतिक दलों के 58 नेताओं और मंत्रियों ने हिस्सा लिया। हालांकि, बैठक शुरू होते ही विपक्ष के कुछ नेताओं ने हालिया राजनीतिक फेरबदल के विरोध में वॉकआउट कर दिया, जिस पर अब जुबानी जंग शुरू हो गई है।

NCPI Kakoli Ghosh Dastidar

NCPI नेता ने TMC को घेरा

नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) की नेता और लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के इस रुख की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि इस तरह की महत्वपूर्ण बैठक का बहिष्कार करना या वहां से चले जाना पूरी तरह से अभूतपूर्व और अनुचित है। सर्वदलीय बैठक ही वह मंच है जहां देश के भविष्य और विधायी कार्यों की रूपरेखा तय होती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि टीएमसी नेतृत्व को इस बात पर आत्ममंथन करना चाहिए कि आखिर उनके अपने 20 सांसद उनसे क्यों नाराज हैं।

End of Feed