ऑल पार्टी मीटिंग में सुप्रिया सुले ने छुए राजनाथ सिंह के पैर; दिल्ली से सामने आया वीडियो

ऑल पार्टी मीटिंग में हुए हंगामे के बाद संसद से एक बेहद खास तस्वीर सामने आई है। इसमें एनसीपी शरद गुट की नेता सुप्रिया सुले रक्षामंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता राजनाथ सिंह के पैर छूते नजर आ रही हैं।

संसद के मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में काफी हंगामा हुआ, जहां विपक्षी नेताओं ने कुछ देर के लिए वॉकआउट भी कर लिया। वहीं इस बैठक के बाद बाद एक बेहद खास तस्वीर सामने आई है। दरअसल, बैठक के बाद निकलते समय सुप्रिया सुले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पैर छूते नजर आईं। इस वाकये के बाद कई तरह की सियासी अटकलें भी लगनी शुरू हो गई हैं।

rajnath singh supriya sule

सुप्रिया सुले ने छुए राजनाथ सिंह के पैर।

जब सुप्रिया सुले ने छुए राजनाथ सिंह के पैर

कल से शुरू होने वाले मानसून सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के बाद निकलते समय एनसीपी शरद पवार गुट की नेता सुप्रिया सुले ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पैर छुए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बैठक के बाद कुछ लोगों के साथ बाहर जाते दिखते हैं, तभी पीछे से सुप्रिया सुले आती हैं और वे राजनाथ सिंह के पैर छूती हैं। इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत भी होती है।

End of Feed