नक्सलियों ने 25 जुलाई को बुलाया झारखंड-बिहार बंद, 28 से शहीदी सप्ताह मनाने का भी ऐलान; पुलिस ने जब्त किए पोस्टर

Jharkhand Bihar Band: नक्सली संगठन ने 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद का आह्वान किया है। इसी के साथ ही खुफिया विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बता दें कि झारखंड-बिहार बंद एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता विवेक की पत्नी जया हेंब्रम सहित तीन अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला नक्सली जया हेंब्रम को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
  • गिरफ्तारी के खिलाफ नक्सलियों ने बुलाया बंद।
  • 28 जुलाई से 'शहीदी सप्ताह' मनाने का ऐलान।

Jharkhand Bihar Band: सीपीआई माओवादी नक्सली संगठन ने 25 जुलाई को झारखंड-बिहार बंद और 28 जुलाई से 3 अगस्त तक 'शहीदी सप्ताह' मनाने का ऐलान किया है। इस ऐलान को देखते हुए दोनों राज्यों में पुलिस महकमे ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया विभाग ने भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

Naxal

नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)

क्यों बुलाया गया बंद?

झारखंड-बिहार बंद एक करोड़ के इनामी नक्सली नेता विवेक की पत्नी जया हेंब्रम सहित तीन अन्य नक्सलियों की गिरफ्तारी के विरोध में बुलाया गया है।

End of Feed