देश

ओम बिरला की बेटी अंजलि के खिलाफ हटाए जाएं आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट, दिल्ली हाई कोर्ट का Google-X को निर्देश

अंजलि बिड़ला वर्तमान में भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने बारे में भ्रामक और झूठी जानकारी के प्रसार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

Image

अंजलि बिरला को राहत

Photo : PTI

Anjali Birla News: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एक आदेश जारी कर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को हटाने का निर्देश दिया। कोर्ट ने एक्स कॉर्प और गूगल को विवादित सोशल मीडिया सामग्री को 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा अदालत ने विवादास्पद सामग्री के प्रकाशन, पोस्टिंग, संचार या प्रसार पर प्रतिबंध लगा दिया।

सोशल मीडिया पर अंजलि बिरला को निशाना बनाया

सोशल मीडिया पर अंजलि बिरला को निशाना बनाते हुए यह आरोप लगाया जा रहा था कि उन्होंने अपने पिता ओम बिरला के प्रभाव में अपने पहले प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर द्वारा दायर एक तत्काल याचिका के बाद न्यायमूर्ति नवीन चावला ने सुनवाई की अध्यक्षता की। अदालत ने एक्स कॉर्प और गूगल को विवादित सोशल मीडिया सामग्री को 24 घंटे के भीतर हटाने का निर्देश दिया।

अंजलि बिरला वर्तमान में भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा (आईआरपीएस) अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने बारे में भ्रामक और झूठी जानकारी के प्रसार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामले पर अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होनी है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक कई सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया गया कि अंजलि बिरला पेशे से एक मॉडल हैं और अपने पिता की मजूबत स्थिति के कारण ही उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें