Naxalite Killed In Encounter: हजारीबाग में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर, 1 करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन भी मारा गया

Naxalite Killed In Encounter: हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली। इस एनकाउंटर में भाकपा (माओवादी) का एक करोड़ का इनामी सेंट्रल कमेटी सदस्य सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश मारा गया। उसके साथ 25 लाख का इनामी सैक सदस्य रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू भी ढेर हुए। मौके से तीनों के शव और तीन एके-47 बरामद किए गए।

Naxalite Killed In Encounter: सेंट्रल कमेटी सदस्य एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश, सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और दस लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू इनकाउंटर में मारा गया। सर्च अभियान में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए है। साथ ही मौके से तीन एके-47 भी बरामद किए गए हैं। हजारीबाग जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी सेंट्रल कमिटी सदस्य सहदेव सोरेन समेत तीन नक्सलियों को मार गिराया है।

naxal

हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली।(फोटो सोर्स: PTI)

पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई मुठभेड़

यह मुठभेड़ की घटना जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी के जंगली इलाके में हुई है। यह क्षेत्र बोकारो और गिरिडीह जिलों की सीमा से सटा हुआ है। यह मुठभेड़ कोबरा और गिरिडीह व हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ भाकपा माओवादी के एक करोड़ इनामी नक्सली सहदेव सोरेन के दस्ते के बीच हुई।

End of Feed