BJP-अजित पवार की NCP में बढ़ी तल्खी, किरीट सोमैया ने नवाब मलिक को बताया 'आतंकी', बोले-टिकट देकर देश से किया धोखा

Maharashtra Assembly Election 2024: किरीट सोमैया ने कहा कि सुरेश कृष्णा पाटील (बुलेट पाटील) महायुति से एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना के उम्मीदवार हैं। पाटील ने कल से अपना चुनाव प्रचार आरंभ कर दिया। बता दें कि नवाब मलिक ने मंगलवार को इस सीट से नामांकन दाखिल किया। इससे महायुति के सामने खासकर भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई।

Nawab Malik: नवाब मलिक को मानखुर्द शिवाजी नगर से टिकट दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अजित पवार वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच तल्खी बढ़ गई है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बुधवार को अजित पवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'नवाब मलिक आतंकवादी है, उसने देश को टुकड़े करने की कोशिश की। वह दाऊद का एजेंट है। उसे टिकट देकर अजित पवार की एनसीपी ने देश के साथ धोखा किया है।'

Kirit Somaiya

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024

महायुति के उम्मीदवार हैं सुरेश कृष्णा पाटील

सोमैया ने कहा कि सुरेश कृष्णा पाटील (बुलेट पाटील) महायुति से एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना के उम्मीदवार हैं। पाटील ने कल से अपना चुनाव प्रचार आरंभ कर दिया। बता दें कि नवाब मलिक ने मंगलवार को इस सीट से नामांकन दाखिल किया। इससे महायुति के सामने खासकर भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। क्योंकि महायुति की तरफ से शिवसेना के पाटील को पहले ही उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है।

End of Feed