नवीन पटनायक को प्यार से 'पप्पू' कहते थे उनके दोस्त, CM रहते हुए बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 23, 2023, 10:40 AM IST

Odisha CM Record: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भारत में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु को पीछे छोड़ दिया है। नवीन का परिवार और उनके बचपन के दोस्त उन्हें प्यार से 'पप्पू' कहते थे। आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

Naveen Patnaik News: बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रविवार को अनोखा रिकॉर्ड बनाते हुए भारत में दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहते हुए 23 साल और 139 दिन पूरा कर लिया। पटनायक ने रविवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ज्योति बसु ने 21 जून 1977 से 5 नवंबर 2000 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया, जो 23 वर्ष, 138 दिन है।

Naveen Patnaik

भारत में दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले नेता।

लिस्ट में टॉप पर हैं पवन चामलिंग

सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति हैं। चामलिंग 12 दिसंबर 1994 से 27 मई 2019 तक सिक्किम के सीएम रहे। पवन चामलिंग इस पद पर 24 साल और 166 दिनों तक रहे। ज्योति बसु, जो 2018 में चामलिंग के आगे निकलने तक भारत में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री थे, अब लिस्ट में तीसरे पायदान पर आ गए हैं। पवन चामलिंग और ज्योति बसु के बाद नवीन पटनायक लगातार पांच बार सीएम बनने वाले तीसरे मुख्यमंत्री हैं।

End of Feed