
Weather Updates: दिल्ली में फिर उफान पर यमुना, गुजरात-महाराष्ट्र समेत कई बारिश ने किया बेहाल
Weather Updates, Aaj ka Mausam 24 July 2023: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। गुजरात और महाराष्ट्र में जल सैलाब से लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। वहीं कर्नाटर और केरल के कुछ जिलों में बारिश के कहर के चलते स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी हो गए। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना के बढ़ते जलस्तर से चिंता गहरा गई है। दिल्ली में लोहे का पुराना पुल बंद कर दिया गया है. लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर को देखते हुए फिर से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर खतरा मंडराने लगा है। यमुना के बढ़ते जलस्तर से जहां लोगों में चिंता पसरी हुई थी, वहीं अब नदी हिंडन में बाढ़ आने से गाजियाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में पानी घुस गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। यूपी के अलावा वहीं उत्तराखंड के कई पहाड़ी और मैदानी जिलों में बारिश के अलर्ट जारी हुआ, जिसके बाद कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए। केरल में भी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का घोषणा कर दी गई है। नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए मौसम और बारिश-बाढ़ से जुड़े ताजा अपडेट्स: