Natwar Singh: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन, लंबे समय से थे बीमार; 2008 में छोड़ा था कांग्रेस का साथ

Natwar Singh: देश के पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता नटवर सिंह का 95 साल की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन
  • पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह ने 2008 में छोड़ दिया था कांग्रेस का साथ
  • कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने नटवर सिंह के निधन पर जताया शोक

Natwar Singh: पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का शनिवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। वह काफी लंबे समय से बीमार थे। मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। नटवर सिंह ने मई 2004 से दिसंबर 2005 तक डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में विदेश मंत्री के रूप में कार्य किया था।

Natwar Singh

पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने नटवर सिंह के निधन पर शोक जताया है। एक पारिवारिक सूत्र ने शनिवार देर रात बताया कि नटवर सिंह के बेटे अस्पताल में हैं और परिवार के कई अन्य सदस्य रविवार को दिल्ली में होने वाले अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक राज्य से दिल्ली आ रहे हैं। वह कुछ समय से ठीक नहीं थे। सूत्र ने बताया कि शनिवार देर रात उनका निधन हो गया था।

End of Feed