अमेरिका के बराबर हो जाएगा बिहार का सड़क नेटवर्क; नितिन गडकरी ने बताया कब तक

Nitin Gadkari made a prediction about Bihar: मोदी सरकार में मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार की सड़कों को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए ये कहा है कि बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क 2029 तक अमेरिका के बराबर हो जाएगा। इसके अलावा गडकरी ने क्या कुछ कहा, आपको रिपोर्ट में बताते हैं।

Bihar News: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2029 में जब भाजपा नीत राजग केंद्र की सत्ता में 15 साल पूरे करेगा, तब तक बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे गडकरी ने बोधगया में लगातार दो कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए यह बात कही।

Nitin Gadkari made a prediction about Bihar

'बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क 2029 तक अमेरिका के बराबर हो जाएगा'

बिहार का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा

पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'हमारी सरकार सड़क आधारभूत संरचना के मामले में तेजी से प्रगति कर रही है और यह बिहार में भी दिख रहा है। मैं वादा करता हूं कि मौजूदा पांच साल के कार्यकाल के बाद, जब हम सत्ता में 15 साल पूरे कर लेंगे, तो बिहार का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर हो जाएगा।'

End of Feed