VIDEO: अपने सफर पर निकला NASA-ISRO का 'निसार', श्रीहरिकोटा से सफल लॉन्चिंग; धरती की हर हलचल पर रखेगा नजर

NISAR Mission Launch: बादलों का सीना चीरता हुए बुधवार को निसार अपने सफर में निकला। भारत और अमेरिका की साझेदारी में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निसार मिशन लॉन्च हुआ। निसार किसी भी मौसम में और दिन-रात 24 घंटे पृथ्वी की तस्वीरें ले सकता है। यह भूस्खलन का पता लगाने, आपदा प्रबंधन में मदद करने और जलवायु परिवर्तन की निगरानी करने में भी सक्षम है।

NISAR Mission Launch: बादलों का सीना चीरता हुए बुधवार को निसार अपने सफर में निकला। भारत और अमेरिका की साझेदारी में आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निसार मिशन लॉन्च हुआ। निसार सैटेलाइट मानव कौशल और दो अंतरिक्ष एजेंसियों (इसरो-नासा) के बीच एक दशक से अधिक समय तक जारी रहे तकनीकी सहयोग के आदान-प्रदान का परिणाम है।

NISAR mission

इसरो ने रचा इतिहास, निसार मिशन लॉन्च (फोटो साभार: ISRO)

सैटेलाइट का वजन

निसार का वजन 2,393 किलोग्राम है। जीएसएलवी-एस16 रॉकेट की लंबाई 51.7 मीटर है। चेन्नई से लगभग 135 किलोमीटर पूर्व में स्थित दूसरे लॉन्च पैड से निसार की लॉन्चिंग हुई। इसरो और नासा के बीच यह साझेदारी अपनी तरह की पहली साझेदारी है। साथ ही ऐसा पहली बार हो रहा है जब जीएसएलवी रॉकेट के जरिए उपग्रह को सूर्य-तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा में भेजा जा रहा है, जबकि सामान्यतः ऐसी कक्षाओं में ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (PSLV) के जरिए सैटेलाइट लॉन्च होते हैं।

End of Feed