421 KM की ऊंचाई पर दिखी असमिया संस्कृति, एस्ट्रोनॉट ने गमछा डाल किया बिहू नृत्य; CM हिमंत ने दिखाया VIDEO

Bihu Dance in ISS: पृथ्वी से लगभग 421 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में असमिया संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Bihu Dance in ISS: पृथ्वी से लगभग 421 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में असमिया संस्कृति की एक झलक देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के एस्ट्रोनॉट माइक फिंके ने स्पेस स्टेशन में बिहू नृत्य किया, जिसका वीडियो सामने आया है।

Bihu Dance in ISS

एस्ट्रोनॉट ने आईएसएस पर किया बीहू नृत्य (फोटो साभार: @himantabiswa)

कब मनाया जाता है बिहू

असम में असमिया नववर्ष के अवसर पर रोंगाली बिहू का उत्सव मनाया जाता है। इंटरनेट पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें अमेरिकी एस्ट्रोनॉट माइक फिंके को गले में पारंपरिक 'गमोसा', जिसे गमछा कहा जाता है, पहने और बिहू नृत्य करते हुए देखा जा सकता है। बकौल वीडिओ, माइक फिंके जब नृत्य कर रहे हैं तो बैंकग्राउंड में बिहू गीत की आवाज भी सुनी जा सकती है। बता दें कि माइक फिंके की शादी असम निवासी महिला रेनिता सैकिया से हुई है। दंपति के तीन बच्चे हैं।

End of Feed