देश

'29 मिनट के भाषण में 58 बार कांग्रेस का नाम...', सुप्रियो श्रीनेत बोलीं- PM मोदी की योजना हो चुकी बेनकाब

PM's Address To The Nation: कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 29 मिनट के भाषण में 58 बार कांग्रेस का नाम लिया।

Image

कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत

PM's Address To The Nation: कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपने 29 मिनट के भाषण में 58 बार कांग्रेस का नाम लिया। अगर कांग्रेस पार्टी नहीं होती तो पीएम मोदी कितने नाम की माला जपते?

उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी महिला आरक्षण में रोड़ा क्यों बन रहे हैं। 543 सीटों में से, एक-तिहाई सीटें तुरंत आरक्षित की जानी चाहिए, जिससे महिलाओं को 181 सीटें मिलेगी। इसके बजाय, वह इसका विरोध करते हैं, क्योंकि वह नहीं चाहते कि पुरुषों की सीटें कम हों।

PM मोदी पर बरसीं सुप्रिया श्रीनेत

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा का रिकॉर्ड खराब है। लोकसभा में उनके सिर्फ 12.9 फीसदी सांसद महिलाएं हैं और देशभर में उनके 10 प्रतिशत से भी कम विधायक महिलाएं हैं। महिलाओं के सम्मान के मामले में पीएम मोदी का ट्रैक रिकॉर्ड कमजोर रहा है। इस दौरान सुप्रिया श्रीनेत ने हाथरस, मणिपुर इत्यादि मामलों का जिक्र किया और कहा कि इस देश की महिलाएं सब देख और समझ रही हैं और वह अपना अपमान नहीं सहेंगी। आपसे इसका हिसाब करेंगी।

सुप्रिया श्रीनेत ने PM मोदी पर लगाए गंभीर आरोप

इस दौरान, सुप्रिया श्रीनेत ने पीएम मोदी पर सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में पीएम मोदी इस तरह की बात कैसे कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की बात की आड़ में, उन्होंने परिसीमन की मांग की और जाति जनगणना से बचते रहे... उनकी यह योजना अब बेनकाब हो चुकी है। इसलिए वह घबराए हुए हैं... जनता से उनका जनसंपर्क टूट चुका है और उनके आस-पास मौजूद लोगों में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे उन्हें बता सकें कि उनकी रणनीति ही उन पर भारी पड़ रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article