देश

421 KM की ऊंचाई पर दिखी असमिया संस्कृति, एस्ट्रोनॉट ने गमछा डाल किया बिहू नृत्य; CM हिमंत ने दिखाया VIDEO

Bihu Dance in ISS: पृथ्वी से लगभग 421 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में असमिया संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Image

एस्ट्रोनॉट ने आईएसएस पर किया बीहू नृत्य (फोटो साभार: @himantabiswa)

Photo : Twitter

Bihu Dance in ISS: पृथ्वी से लगभग 421 किलोमीटर की ऊंचाई पर मौजूद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में असमिया संस्कृति की एक झलक देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के एस्ट्रोनॉट माइक फिंके ने स्पेस स्टेशन में बिहू नृत्य किया, जिसका वीडियो सामने आया है।

कब मनाया जाता है बिहू

असम में असमिया नववर्ष के अवसर पर रोंगाली बिहू का उत्सव मनाया जाता है। इंटरनेट पर एक वीडियो छाया हुआ है जिसमें अमेरिकी एस्ट्रोनॉट माइक फिंके को गले में पारंपरिक 'गमोसा', जिसे गमछा कहा जाता है, पहने और बिहू नृत्य करते हुए देखा जा सकता है। बकौल वीडिओ, माइक फिंके जब नृत्य कर रहे हैं तो बैंकग्राउंड में बिहू गीत की आवाज भी सुनी जा सकती है। बता दें कि माइक फिंके की शादी असम निवासी महिला रेनिता सैकिया से हुई है। दंपति के तीन बच्चे हैं।

हिमंत ने जमकर की सराहना

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बिहू नृत्य करने वाले माइक फिंके की जमकर सराहना की। उन्होंने 'बिहू बिनंदिया' टैग के साथ 'एक्स' पर वीडियो शेयर करते हुए कहा, ''अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में बिहू नृत्य। असम की संस्कृति के प्रति इस विशेष सम्मान के लिए एस्ट्रोनॉट माइक फिंके की सराहना करता हूं। बिहू पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष ध्यान के बाद लोगों को इसे वैश्विक स्तर पर मनाते देखना अद्भुत है।'' हालांकि, माइक फिंके का वायरल हो रहा वीडियो काफी पुराना है, जो एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में बना हुआ है।

क्या है अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन?

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) पृथ्वी की परिक्रमा करने वाली एक विशाल अंतरिक्ष प्रयोगशाला है, जहां वैज्ञानिक और एस्ट्रोनॉट रहकर रिसर्च करते हैं। आईएसएस हर 90 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा कर लेता है। ऐसे में उस पर मौजूद एस्ट्रोनॉट हर डेढ़ घंटे के अंतराल में सूर्यास्त और सूर्योदय को देखते हैं। वहां रहना काफी मुश्किल है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article