प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा, “पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”
पीएम मोदी ने भगवंत मान के जन्मदिन पर दी उन्हें बधाई। PTI
बता दें कि भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर 1973 काे पंजाब के संगरूर जिले के गांव सताैज में हुआ था। मान ने अपनी कामेडी से लोगों के दिलों में जगह बनाई और 2011 में राजनीति में कदम रखा।
