कारगिल युद्ध में पाकिस्तानियों से लड़ने पहुंच गए थे नाना पाटेकर, 60 दिनों तक इंडियन आर्मी की 'क्विक रिएक्शन टीम' में रहे

Nana Patekar Quick Reaction Team QRT: कारगिल युद्ध के दौरान अभिनेता नाना पाटेकर ने तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस से अनुमति लेकर 60 दिन भारतीय सेना की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) के साथ बिताए थे।

Nana Patekar Kargil War Indian Army: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के अभिनय और देशभक्ति से हर कोई वाकिफ है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने केवल दूर से सेना का मनोबल ही नहीं बढ़ाया, बल्कि खुद 60 दिनों तक भारतीय सेना की क्विक रिएक्शन टीम (QRT) के सदस्य के रूप में सीमा पर सेवाएं भी दी थीं। कुछ समय पहले आए एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर के इस अभूतपूर्व देशभक्ति पूर्ण कदम और जमीनी परिस्थितियों के संस्मरण साझा किए गए हैं।

कारगिल युद्ध में पाकिस्तानियों से लड़ने पहुंच गए थे नाना पाटेकर, 60 दिनों तक इंडियन आर्मी की 'क्विक रिएक्शन टीम' में रहे

कारगिल युद्ध में पाकिस्तानियों से लड़ने पहुंच गए थे नाना पाटेकर, 60 दिनों तक इंडियन आर्मी की 'क्विक रिएक्शन टीम' में रहे

जॉर्ज फर्नांडिस से मांगी थी विशेष अनुमति

'द लल्लनटॉप' को दिए 2024 के एक इंटरव्यू में, पाटेकर ने बताया कि कैसे उन्होंने तत्कालीन रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस से संपर्क किया और आखिरकार 'क्विक रिएक्शन टीम' (QRT) का हिस्सा बने। नाना पाटेकर ने बताया कि जब 1999 में कारगिल युद्ध छिड़ा, तो वे सीमा पर जाकर सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना चाहते थे।

End of Feed