नामीबियाई चीता 'ज्वाला' ने कुनो पार्क में तीन शावकों को दिया जन्म, मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 10:19 AM IST

मार्च 2023 में ज्वाला, जिसका पिछला नाम 'सियाया' था, उसने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से केवल एक (एक मादा) जीवित बची थी।

Jwala Gives Birth to Cubs: नामीबियाई चीता 'ज्वाला' ने मध्य प्रदेश के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन शावकों को जन्म दिया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नामीबियाई चीता 'आशा' द्वारा अपने शावकों को जन्म देने के कुछ ही सप्ताह बाद ये खबर आई है। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया- ज्वाला नाम की नामीबियाई चीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। देशभर के सभी वन्यजीव अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं और वन्यजीव प्रेमियों को बधाई। भारत का वन्य जीवन फले-फूले...भूपेन्द्र यादव ने ट्विटर पर इसका एक वीडियो भी साझा किया।

Cheetah in Kuno

कूनो नेशनल पार्क

मार्च 2023 में चार में से तीन शावक मरे

मार्च 2023 में ज्वाला, जिसका पिछला नाम 'सियाया' था, उसने चार शावकों को जन्म दिया था, लेकिन उनमें से केवल एक (एक मादा) जीवित बची थी। चीता को 1952 में भारत में विलुप्त घोषित कर दिया गया था। भारत में उनकी आबादी को पुनर्जीवित करने की केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के हिस्से के रूप में चीतों को दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से कुनो राष्ट्रीय उद्यान में स्थानांतरित किया गया था।

End of Feed