Cheetah Project in KNP MP: कूनो नेशनल पार्क से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां से एक चीता
एक चीता कूनो से निकलकर पास के ही गांव में पहुंच गया है
जिसका नाम ओबान (Cheetah Oban) है वो वहां से निकलकर पास के ही गांव जिसका नाम झार-बड़ौदा है वहां पहुंच गया है जिसके बाद ग्रामीण दहशत में आ गए हैं वहीं चीता की लोकेशन ट्रेस करते हुए वन विभाग व मॉनिटरिंग टीम मौके पर पहुंची हुई है और उसपर निगरानी रखी जा रही है।
बताते हैं कि मॉनिटरिंग टीम चीता को वापस कूनो नेशनल पार्क में ले जाने की कोशिशों में जुटी है लेकिन फिलहाल तक सफलता मिलने की खबर नहीं है। DFO के मुताबिक नामीबिया से लाए गए चीतों में से ओबान नाम का एक चीता झार-बड़ौदा गांव में घुस गया था, ये गांव कूनो नेशनल पार्क से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है, सूचना मिलने पर वन अमला और चीता मित्र ने मौके पर पहुंचे चीते को वापस जंगल की ओर भेजने की कोशिशें जारी रखी हैं।
चीते ने देर रात किया एक गाय का शिकार
शनिवार-रविवार की रात ओवान चीते ने झार-बड़ौदा गांव से कुछ ही दूरी पर खेतों के पास एक गाय का शिकार भी किया जिसका शव इलाके के ग्रामीणों ने देखा, कई गांववाले चीते को देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गए वहीं इस खबर के बाद से इलाके के ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है और लोग खेतों पर जाने में हिचक रहे हैं उन्हें अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है।
Sheopur, Madhya Pradesh | Cheetah Oban, one of the cheetahs brought from Namibia, entered Jhar Baroda village of Vi… t.co/GdkVeWBorc
— ANI (@ANI) Apr 2, 2023
उसे पिंजरे में वापस कूनो ले जाया जाएगा
वहीं कूनो नेशनल पार्क के अधिकारी चीते से कुछ ही दूरी बनाकर उस पर निगरानी रख रहे हैं, कयास है कि यह चीता अपने आप वापस लौट जाए अगर ऐसा नहीं होता तो उसे ट्रेंकुलाइज किया जाएगा उसके बाद उसे पिंजरे में वापस कूनो ले जाया जाएगा।
Kuno नेशनल पार्क में मादा चीता ने दिया 4 बच्चों को जन्म
हाल ही में मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी की खबर सामने आई है। नामीबिया से आई मादा चीता सियाया (Female cheetah Siaya) ने चार शावकों (cubs born in Kuno) को जन्म दिया है जानकारी के अनुसार मादा चीता और चारों नन्हे मेहमान फिलहाल बिल्कुल स्वस्थ हैं।
इस संबंध में पर्यावरण मंत्री ने जानकारी शेयर की थी उन्होंने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी साझा की थी, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर कहा है कि अमृत काल के दौरान हमारे वन्यजीव संरक्षण के इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना! उन्होंने आगे लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में 17 सितंबर 2022 को भारत लाए गए चीतों में से एक के चार शावकों का जन्म हुआ है
