Name Plate Controversy: कांवड़ यात्रा नेमप्लेट विवाद में योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा, कह दी ये बातें

Kanwar Yatra Name Plate Controversy: दुकानों के आगे नेमप्लेट लगाने के योगी सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के संबंध में अपने निर्देश को चुनौती देने वाली याचिकाओं का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड यात्रा विवाद में सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा
  • हलफनामा में उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश के पीछे की मंशा को स्पष्ट किया है
  • आदेश के समर्थन में भी सुप्रीम कोर्ट में डाली गई थी याचिका

Kanwar Yatra Name Plate Controversy: उत्तर प्रदेश में कांवड यात्रा के दौरान दुकानदारों को नेमप्लेट लगाने के योगी सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। इस बीच अब उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर दुकान मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के संबंध में अपने निर्देश को चुनौती देने वाली याचिकाओं का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है।

Kanwar Yatra Name Plate Controversy

उत्तर प्रदेश सरकार ने नेमप्लेट विवाद में सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया

धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया गया आदेश

सरकार ने कहा है कि यह निर्देश कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और व्यापक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि इस निर्देश के पीछे उद्देश्य पारदर्शिता और यात्रा के दौरान उपभोक्ता/कांवड़ियों द्वारा खाए जाने वाले भोजन के बारे में उनकी धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उनकी पसंद को सूचित करना है, ताकि वे गलती से भी अपनी आस्था के विरुद्ध न जाएं।

End of Feed