नागपुर हिंसा: अदालत ने 17 आरोपियों को 22 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा, मांगी थी 7 दिन की रिमांड

सोमवार रात 17 मार्च को नागपुर में हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान पुलिस पर पथराव किया गया था और पेट्रोल बम फेंके गए थे। हिंसा में डीसीपी स्तर के तीन अधिकारियों सहित कुल 33 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

Nagpur Violence Case: नागपुर हिंसा मामले में अदालत ने आज 17 आरोपियों को 22 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। आरोपियों को गुरुवार रात मजिस्ट्रेट मैमुना सुल्ताना के समक्ष पेश किया गया, जिस दौरान पुलिस ने उनकी सात दिनों की हिरासत मांगी। गणेशपेठ पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के सिलसिले में इन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि आरोपियों के खिलाफ लगाए गए अपराध गंभीर प्रकृति के हैं और इसलिए उनसे हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है।

Nagpur violence

नागपुर हिंसा

हिंसा में भीड़ थी शामिल

इसमें यह भी कहा गया कि चूंकि हिंसा में भीड़ शामिल थी, इसलिए पुलिस के लिए इस स्तर पर हर आरोपी की विशिष्ट भूमिका बताना संभव नहीं होगा। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि मामले की जांच प्रारंभिक चरण में है और गहन जांच अभी पूरी होनी है। सहायक लोक अभियोजक मेघा बुरंगे ने कहा कि अपराध के मास्टरमाइंड और मुख्य अपराधियों का पता लगाने के लिए आरोपियों से हिरासत में पूछताछ की आवश्यकता है।

End of Feed