KYC में AI ने नहीं पहचाना चेहरा, मदद के लिए लोगों ने खींची पलकें; वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस

नागालैंड (Nagaland) में एक व्यक्ति का केवाईसी (KYC) करते समय उसकी आंखों की विशेष बनावट के कारण आईरिस स्कैन नहीं हो पा रहा था, जिसके लिए लोगों को उसकी पलकें खींचनी पड़ीं।

नागालैंड (Nagaland) में KYC के दौरान एक शख्स के साथ कुछ ऐसा हुआ कि अब वो चर्चा का गंभीर विषय बना हुआ है। दरअसल जब शख्स के KYC लिए आंख को स्कैन करने की कोशिश की जा रही थी, तब शख्स की आंखों की बनावट के कारण वो स्कैन नहीं हो पा रही थी। जिसके लिए उसकी पलकें तक खींचनी पड़ रही थी। अब इसी का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद से इसे लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।

Nagaland kyc

केवाईसी प्रक्रिया में फेशियल रिकग्निशन से परेशानी (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

टेमजेन इम्ना अलांग ने शेयर किया वीडियो

नागालैंड के उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री टेमजेन इम्ना अलांग (Temjen Imna Along) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो देखने में भले ही मजाकिया जैसा लगे, लेकिन इसने फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सीमाओं को लेकर एक गंभीर बहस छेड़ दी है। सवाल यह है कि अगर किसी व्यक्ति की प्राकृतिक शारीरिक बनावट को तकनीक पहचान नहीं पा रही है, तो समस्या व्यक्ति में है या उस तकनीक के डिजाइन में?

End of Feed