देश

Delhi Pollution पर भारत में अमेरिकी राजदूत बोले- 'मेरी बेटी को आज टीचर ने वॉर्निंग दी है', देखें ये Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 2, 2023, 06:46 PM IST

दिल्ली प्रदूषण पर भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेट्टी की टिप्पणी सामने आई है उन्होंने दिल्ली की हवा को अपने बचपन के दिनों के लॉस एंजेलिस शहर जैसा बताया है।

Image

दिल्ली प्रदूषण पर भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेट्टी की टिप्पणी

दिल्ली की हवा दमघोंटू होती जा रहा है इसको लेकर अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेट्टी ने कहा कि दिल्ली में मौजूदा हालातों ने उन दिनों की याद को ताजा कर दिया है, जब एक समय ऐसा था कि पूरे अमेरिका में सबसे ज्यादा खराब हवा जिस शहर की थी वो लास एंजेलिस था वहीं

एरिक को अपनी बेटी की चिंता हो गई है।

अमेरिकी राजदूत एरिक गारसेट्टी ने गुरुवार को कहा कि आज मेरी बेटी को उसकी टीचर ने स्कूल में चेतावनी दी है, उसे कहा गया है कि वायु प्रदूषण में बाहर जाकर नहीं खेलना है।

गारसेट्टी ने कहा कि दिल्ली के मौजूदा गंभीर वायु प्रदूषण ने उनके बचपन के लॉस एंजेलिस शहर की याद दिला दी है, जो उन दिनों अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर हुआ करता था।

अमेरिकी राजदूत ने कहा, आज दिल्ली में जैसा प्रदूषण है, वो मुझे लॉस एंजेलिस में बचपन बिताने वाली यादों में ले गया है, तब पूरे अमेरिका में लॉस एंजेलिस की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित होती थी, उन्होंने कहा, आज की तरह हमें भी उन दिनों हमारी टीचर वॉर्निंग देती थी कि तुम बाहर नहीं खेल सकते हो, ध्यान रहे कि एनसीआर में दिल्ली के बाद ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित रहा, दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में बनी रही।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें