Delhi NCR Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता लगातार छठे दिन बहुत खराब स्तर पर है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR)-इंडिया ने डेटा जारी कर इस बात की जानकारी दी है। गुरुवार की बात करें तो सुबह क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 343 पर था। वहीं, इससे पहले बुधवार को शाम 4 बजे, शहर में AQI 364 पर रिकॉर्ड किया गया। ये वायु गुणवत्ता सूचकांक इस बार सबसे ज्यादा बिगड़ते हालात को दर्शाता है। वहीं, पिछले वर्षों की तुलना में इस साल दिल्ली की एयर क्वालिटी और भी ज्यादा खराब हो चुकी है। पिछले साल नवंबर की बात की जाए तो दिल्ली में प्रदूषण का लेवल 424 पर था। उससे पहले AQI 2021 में 281 (खराब) और 2020 में 364 (बहुत खराब) था।