हिंदुओ की तुलना में तेजी से घट रही है मुसलमानों की आबादी, दिग्विजय सिंह का दावा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 14, 2023, 12:12 AM IST

कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस का प्रचार कि देश में मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है, सरासर झूठ, गलत और अप्रमाणित है क्योंकि हिंदुओ की तुलना में अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी तेजी से घट रही है और मैं इसे प्रमाणित कर सकता हूं।

सागर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि भाजपा और आरएसएस के देश में मुस्लिम समुदाय की आबादी बढ़ने के बारे में दुष्प्रचार के विपरीत हिंदुओं की तुलना में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की संख्या तेजी से घट रही है और वह इसे साबित कर सकते हैं। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह पर तुष्टीकरण की राजनीति करने और समाज को विभाजित करने के लिए झूठे बयान देने का आरोप लगाया। सिंह ने बृहस्पतिवार को जनगणना कराने पर अपनी पार्टी के रुख के बारे में पत्रकारों के सवाल के उत्तर में यहां यह दावा किया। सिंह ने कहा कि भाजपा व संघ का प्रचार कि देश में मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है, सरासर झूठ, गलत और अप्रमाणित है क्योंकि हिंदुओ की तुलना में अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी तेजी से घट रही है और मैं इसे प्रमाणित कर सकता हूं।

Muslims population, Hindu population, Digvijay Singh, Minorities population

मुस्लिमों की आबादी को लेकर दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और आरएसएस को घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि जनगणना पर मेरा मानना है कि यह होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के आधार पर इसके परिणाम सामने आने चाहिए। अभी तक केवल 2011 की जनगणना के परिणाम उपलब्ध हैं। इसके बाद के आंकड़े अभी तक नहीं आए हैं। जनगणना आयोजित की जानी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस जाति आधारित जनगणना कराने की मांग को अपने घोषणापत्र में शामिल करेगी, सिंह ने कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह नियम और कानून के अनुसार है। बिहार में जाति आधारित जनगणना के बारे में आगे पूछे जाने पर सिंह ने कहा, जनगणना राष्ट्रीय स्तर पर होनी चाहिए।

End of Feed