Video : हाजीपुर में 'लव जिहाद' पर उतारू मुस्लिम पक्ष, शादी से इंकार करने पर हिंदू परिवार पर जानलेवा हमला

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 29, 2023, 09:35 AM IST

Hajipur News : मुस्लिम युवक हिंदू परिवार पर उनकी लड़की से शादी करने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। परिवार का आरोप है कि वह उनकी लड़की के साथ लगातार छेड़खानी भी कर रहा था। इससे तंग आकर उन्होंने अपनी लड़की की शादी कहीं और तय कर दी और उसे अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिया।

Hajipur News : बिहार के हाजीपुर इलाके में एक हिंदू परिवार पर मुस्लिम युवकों ने जानलेवा हमला किया है। बताया जा रहा है कि हिंदू परिवार अपनी लड़की की शादी कहीं और तय कर चुका था जिससे नाराज होकर मुस्लिम पक्ष के लोगों ने हिंदू परिवार पर ईंट-पत्थरों से हमला किया। पीड़ित परिवार के लोग जब इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे तो आरोपी वहां भी पहुंच गए। हिंदू परिवार पर अस्पताल में भी हमला हुआ। इस हमले में लड़के के भाई सहित पांच लोग घायल हुए। एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है। गांव में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

End of Feed