जावेद अख्तर के विरोध में उतरे मुस्लिम संगठन, रोकना पड़ा बंगाल उर्दू अकादमी को मुशायरा; पढ़ें क्या है पूरा मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 2, 2025, 02:56 PM IST

बंगाल उर्दू अकादमी ने कुछ मुस्लिम समूहों के विरोध के बाद प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर के एक मुशायरे को स्थगित कर दिया है। मुस्लिम संगठनों ने दावा किया कि अख्तर की कुछ टिप्पणियों से समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जमीयत-ए-उलेमा की राज्य इकाई के महासचिव मुफ्ती अब्दुस सलाम कासमी ने कहा कि ‘‘जावेद अख्तर की कुछ हालिया टिप्पणियों ने मुसलमानों के एक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

Javed Akhtar: पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी ने कुछ मुस्लिम समूहों के विरोध के बाद प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर के एक मुशायरे को स्थगित कर दिया है। मुस्लिम संगठनों ने दावा किया कि अख्तर की कुछ टिप्पणियों से समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। अकादमी द्वारा आयोजित यह चार दिवसीय कार्यक्रम एक सितंबर से कोलकाता में आयोजित होना था। हालांकि, राज्य सरकार द्वारा संचालित अकादमी ने स्थगन का कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया।

javed akhtar news

मुस्लिम संगठनों के विरोध के बाद कोलकाता में जावेद अख्तर का मुशायरा स्थगित।(फोटो साभार: पीटीआई)

अकादमी की सचिव नुजहत जैनब ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘किसी अनिवार्य कारण से, चार दिवसीय ‘मुशायरे’ को स्थगित करना पड़ा। हम नई तारीखों की घोषणा बाद में करेंगे।’’ हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि पुन: निर्धारित कार्यक्रम के दौरान अख्तर अतिथियों में शामिल होंगे या नहीं।

End of Feed