मुर्शिदाबाद हिंसा पर केंद्र हुआ एक्टिव, 300 BSF जवानों के साथ-साथ 5 अतिरिक्त कंपनियों की तैनाती; 3 लोगों की हो चुकी है मौत

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती का आदेश देते हुए कहा कि इस तरह की स्थिति आने पर वह अपनी आंखें बंद नहीं रख सकता। अदालत ने कहा कि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ जारी हिंसा को शांत करने के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त बलों की तैनाती का आदेश दे दिया है। आज ही कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद हिंसा पर सुनवाई करते हुए सख्त टिरप्पणी की थी और केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया था। जिसके बाद अब केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बीएसएफ के 300 जवानों के साथ-साथ पांच अतिरिक्ट कंपनियों को तैनात करने का आदेश दिया है। वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार मुर्शिदाबाद हिंसा में अबतक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें से दो पिता-पुत्र हैं।

End of Feed