Murshidabad Clash: रामनवमी जुलूस में हिंसा के बाद 33 गिरफ्तार, CCTV कैमरे से हो रही आरोपियों की पहचान

Murshidabad Clash: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक दर्जन पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है, जबकि प्रशासन दोनों समुदायों से संपर्क कर शांति बहाल करने की कोशिश में जुटा है।

Murshidabad Clash: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी जूलुस के दौरान हुई झड़प को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक दर्जन पुलिस टीमों को लगाया गया है, जो लगातार छापेमारी कर रही हैं।

murshidabad

मुर्शिदाबाद में रामनवमी जूलुस के दौरान हुई झड़प को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की।

33 लोगों की हुई गिरफ्तारी

अब तक इस मामले में 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कल हुई हिंसा में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में जारी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया जाएगा।

End of Feed