Shivaji Park Protest: बिना इजाजत प्रदर्शन को लेकर CJP नेता अभिजीत दिपके के खिलाफ एफआईआर, 500 अन्य लोगों के नाम भी शामिल

यह FIR राज्य की ओर से की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है। मामले में बिना अनुमति बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने, सार्वजनिक सभा करने, नारेबाजी और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है।

मुंबई: मुंबई के शिवाजी पार्क में कल गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने करीब 500 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी, इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग पार्क में जुटे और विरोध-प्रदर्शन किया। इसी कारण यह कार्रवाई की गई है।

बिना इजाजत प्रदर्शन को लेकर 500 लोगों के खिलाफ FIR

बिना इजाजत प्रदर्शन को लेकर 500 लोगों के खिलाफ FIR

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन शाम करीब 4 बजे से 7 बजे तक चला। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर सार्वजनिक सभा की और नारेबाजी की। पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है।

End of Feed