तहव्वुर राणा से मुंबई पुलिस ने आठ घंटे तक की पूछताछ; जानिए आतंकी ने सवालों के क्या जवाब दिए

Tahawwur Rana Updates: मुंबई पुलिस ने तहव्वुर राणा से आठ घंटे तक पूछताछ की। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी राणा (64) को इस महीने की शुरुआत में 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों में उनकी कथित भूमिका के लिए अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया था। वह वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में है।

Mumbai Police Interrogate Tahawwur Rana: मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के एक दल ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा से नयी दिल्ली में आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि चार अधिकारियों वाली अपराध शाखा की टीम ने आतंकवादी हमलों की साजिश में राणा की कथित भूमिका के बारे में बुधवार को उससे पूछताछ की।

Tahawwur Rana

तहव्वुर राणा

आतंकी तहव्वुर राणा ने टालमटोल भरे जवाब दिए

अधिकारी ने आगे कोई जानकारी दिए बिना बताया कि पूछताछ के दौरान राणा ने टालमटोल भरे जवाब दिए और सहयोग नहीं किया। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी राणा (64) को इस महीने की शुरुआत में 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों में उनकी कथित भूमिका के लिए अमेरिका से प्रत्यर्पित किया गया था। वह वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की हिरासत में है।

End of Feed