Water Shortage in Thane: भीषण गर्मी के बीच ठाणे में 10% पानी कटौती, जानिए किन-किन इलाकों पर पड़ेगा असर

Water Shortage in Thane: भीषण गर्मी और घटते जलस्तर के बीच ठाणे महानगरपालिका ने शहर के कई इलाकों में 10% पानी कटौती लागू कर दी है। यह फैसला BMC के जलाशयों में पानी का स्टॉक कम होने और कमजोर मानसून की आशंका को देखते हुए लिया गया है। नौपाडा-कोपरी, वागळे, लोकमान्य सावरकरनगर और माजीवाडा-मानपाडा प्रभाग के कई इलाके इस कटौती से प्रभावित होंगे। प्रशासन ने नागरिकों से पानी का सीमित और जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने की अपील की है।

Water Shortage in Thane: मुंबई के बाद अब पड़ोसी शहर ठाणे के नागरिकों को भी भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। ठाणे महानगरपालिका ने शहर के उन तमाम इलाकों में 10 फीसदी (10%) पानी कटौती लागू करने की घोषणा की है, जहां बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) द्वारा पानी की सप्लाई की जाती है। यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है और अगले आदेश तक जारी रहेगी।

thane

ठाणे महानगरपालिका ने शहर के उन तमाम इलाकों में 10 फीसदी (10%) पानी कटौती लागू करने की घोषणा की। AI IMAGE

क्यों लिया गया यह फैसला?

मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले 7 प्रमुख जलाशयों (झीलों) में पानी का स्टॉक काफी नीचे गिर गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए BMC ने 15 मई से ही मुंबई में 10 प्रतिशत पानी कटौती लागू कर दी थी।

ठाणे के भी कई हिस्सों में BMC के नेटवर्क से पानी जाता है, इसलिए महाराष्ट्र सरकार के निर्देशों और एल नीनो (El Niño) व इंडियन ओशन डिपोल (IOD) के कारण इस साल कमजोर मानसून की आशंका को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि जलाशयों का पानी लंबे समय तक चल सके।

End of Feed