आखिर कैसे पलटी 'नीलकमल' नाव? जिसमें 14 लोगों ने गंवाई जान; नौसैनिक ने बताई एक-एक बात

Mumbai Boat Incident: नौसेना के एक घायल कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि मुंबई तट के पास एक नौका से टकराने वाले नौसेना के जहाज के चालक ने इंजन परीक्षण के दौरान जहाज पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बीच समुद्र में यह घातक दुर्घटना हुई। बता दें कि इस टक्कर में नौसेना की स्पीडबोट पर सवार चार लोगों सहित 14 लोगों की मौत हो गयी।

Mumbai Boat Incident: नौसेना के एक घायल कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि मुंबई तट के पास एक नौका से टकराने वाले नौसेना के जहाज के चालक ने इंजन परीक्षण के दौरान जहाज पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बीच समुद्र में यह घातक दुर्घटना हुई।

Mumbai_Boat_Incidents

नाव हादसा

नौसैनिक का बयान दर्ज

दुर्घटना की जांच कर रही पुलिस ने घायल नौसेना कर्मचारी का बयान दर्ज किया। वह तेज गति से आ रही जहाज पर सवार था, जो बुधवार दोपहर गेटवे ऑफ इंडिया से लोकप्रिय पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप जाते समय 'नीलकमल' नौका से टकरा गई थी।

End of Feed