26/11 मुंबई हमले में एक और पाकिस्तानी को भारत लाकर सजा दिलाने की तैयारी, तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का रास्ता खुला

साल 2008 में पाकिस्तान से नाव के जरिए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकी मुंबई में दाखिल हुए थे। उन आतंकियों ने करीब 60 घंटे तक मुंबई को बंधक बनाए रखा था। जिसमें 160 लोगों की मौत हो गई थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का रास्ता खुला
  • तहव्वुर राणा पर आतंकी हमले में शामिल होने का आरोप
  • तहव्वुर राणा को लाया जाएगा भारत

मुंबई हमले के एक और आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का रास्ता खुल गया है। तहव्वुर राणा मूल रूप से पाकिस्तान का रहने वाला है और मुंबई हमले में बड़े लेवल पर शामिल था। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई व्यवसायी तहव्वुर हुसैन राणा को कैलिफोर्निया की एक अदालत ने झटका देते हुए फैसला सुनाया है कि दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि है और इसके तहत तहव्वुर हुसैन राणा को भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

26 11 attack

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पित का रास्ता खुला

End of Feed