देश

अभिषेक मनु सिंघवी को मिली कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, खड़गे ने दी कानूनी, मानवाधिकार और RTI सेल की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने तेलंगाना में आगामी राज्यसभा उपचुनाव के लिए अभिषेक सिंघवी को अपना उम्मीदवार भी घोषित किया है। इस घोषणा के कुछ दिनों बाद अब कांग्रेस ने एक और बड़ी जिम्मेदारी दी है।

Image

अभिषेक मनु सिंघवी को मिली कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • अभिषेक मनु सिंघवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
  • राज्यसभा टिकट तके बाद अब बने इस विभाग के अध्यक्ष
  • वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद, केटीएस तुलसी को भी जिम्मेदारी

अभिषेक मनु सिंघवी पर कांग्रेस आलाकमान ने एक बार फिर से भरोसा जताया है, तेलंगाना से राज्यसभा का टिकट देने के बाद अब कांग्रेस ने अभिषेक मनु सिंघवी को कानूनी, मानवाधिकार और RTI सेल की जिम्मेदारी दे दी है।

सिंघवी बने अध्यक्ष

कांग्रेस ने शनिवार को अपने कानून, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग का पुनर्गठन किया और अभिषेक मनु सिंघवी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस विभाग में वरिष्ठ वकील सलमान खुर्शीद, केटीएस तुलसी और विवेक तन्खा जैसे लोग शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से एआईसीसी कानून, मानवाधिकार और आरटीआई विभाग के पुनर्गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

पैनल में और कौन-कौन

सिंघवी को विभाग का अध्यक्ष नामित किया गया है, जबकि पैनल में खुर्शीद, तन्खा, तुलसी, हरिन रावल, प्रशांतो सेन, देवदत्त कामथ और विपुल माहेश्वरी शामिल हैं। कार्यकारी पैनल में मुहम्मद अली खान इसके सचिव हैं। अमन पंवार, उमर होडा, ईशा बख्शी, अर्जुन शर्मा, निशांत मंडल, अमित भंडारी, तरन्नुम चीमा, निंगोमबाम बुपेंडा मीतेई, लालनहुलुई राल्ते और स्वाति द्रैक कार्यकारी पैनल के सदस्य हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article