Tahawwur Rana : मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा गुरुवार सुबह भारत पहुंचेगा। एनआईए की टीम स्पेशल विमान से उसे लेकर आएगी। अमेरिका में राणा की कस्टडी एनआईए को मिली है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक राणा की रोजाना स्वास्थ्य जांच होगी और उसे जो खाना दिया जाएगा, उसकी जांच होगी। तिहाड़ जेल में उसे किसी कैदी से बातचीत करने की इजाजत नहीं होगी। रिपोर्ट के मुताबिक भारत पहुंचने के बाद एनआईए उसे कोर्ट में पेश करेगी और अदालत से उसकी अधिकतम कस्टडी की मांग करेगी। भारत सरकार ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि जेल में राणा का प्रताड़ित नहीं किया जाएगा। उसके सेल में पर्याप्त रोशनी आएगी। वह सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा और सेल के बाहर कमांडो तैनात रहेंगे। उसे अपने सेल से बाहर निकलने की इजाजत होगी।
पाकिस्तानी मूल का कानाडाई नागरिक है राणा
राणा पाकिस्तान मूल का कानाडाई नागरिक है। इसने मुंबई हमले के लिए डेविड हेडली की मदद की थी। हेडली ने अपने बयान में राणा का नाम लिया था जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। हेडली अभी जेल में बंद है। राणा का प्रत्यर्पण भारतीय कानूनी एजेंसियों की एक बड़ी जीत है। अब चूंकि, राणा भारत में है तो इससे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में मुंबई आतंकी हमले से जुड़े उन राजों से परदा उठ सकता है जो कि अब तक रहस्य हैं।
