देश

गर्मी से लोगों का हाल बेहाल, बेगूसराय में मंत्री जी ने बांट दिया कंबल, राजद ने कहा-CM को तो छोड़िए मंत्री भी नरभसा गए हैं

Surendra Mehta distributes blanket : बताया जा रहा है कि 700 से ज्यादा लोगों में कंबल का वितरण हुआ। कंबल बांटे जाने के बाद खेल मंत्री राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट कर लोग मंत्री को ट्रोल कर रहे हैं। राजद का कहना है कि बिहार के सीएम की बात छोड़िए उनके मंत्री भी नरभसा गए हैं।

Image

बेगूसराय में मंत्री ने गरीबों में कंबल बांटे।

Surendra Mehta distributes blanket : बिहार के बेगूसराय में दहकते पारे के बीच कंबल बाटे जाने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यह कारनामा कोई और नहीं बल्कि राज्य के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया है। मेहता भाजपा के कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री है। बेगूसराय में इन दिनों धूप काफी तेज हो रही है और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों को गर्मी से बचाने वाले उपाय करने की जरूरत है लेकिन सरकार के मंत्री इस बात को नहीं समझ पाए हैं। खेल मंत्री ने गरीबों में कंबल बांट दिया।

भाजपा की स्थापना दिवस पर था कार्यक्रम

बताया जा रहा है कि 700 से ज्यादा लोगों में कंबल का वितरण हुआ। कंबल बांटे जाने के बाद खेल मंत्री राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट कर लोग मंत्री को ट्रोल कर रहे हैं। राजद का कहना है कि बिहार के सीएम की बात छोड़िए उनके मंत्री भी नरभसा गए हैं। बेगूसराय जिले के मंसूरचक प्रखंड के अहियापुर में गत छह अप्रैल को बीजेपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा था। इस मौके पर बिहार सरकार के खेल विभाग के मंत्री सुरेंद्र कुमार उपस्थित थे। उन्होंने इस मौके पर अपनी पार्टी का बखूबी बखान किया।

राजद ने शेयर किया वीडियो

राष्ट्रीय जनता दल ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि बिहार में गर्मी की बढ़ती यातना के बीच खेल मंत्री ने कंबल बांटकर मानसिक यातना का विश्व रिकॉर्ड बना दिया। राजद ने तंज कसते हुए कहा कि अब लगता है केवल मुख्यमंत्री ही नहीं, उनके सारे मंत्री भी नरभसा गए हैं।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article