Mukesh Sahni: 19 की उम्र में गांव छोड़ भागे थे मुंबई, जानें कौन हैं VIP चीफ मुकेश सहनी जिनके पिता की हो गई हत्या

Mukesh Sahni: बिहार के दरभंगा में VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या कर दी गई है। मुकेश सहनी बिहार की राजनीति में प्रमुख स्थान रखते है। उन्होंने बिहार सरकार में पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व मंत्री और वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या
  • घर में घुसकर धारदार हथियार से हुई जीतन सहनी की हत्या
  • मुकेश सहनी मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के हैं मालिक

Who is Mukesh Sahni: बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी (VIP) पार्टी के चीफ मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या कर दी है। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। दरभंगा के एसएसपी ने हत्या की पुष्टि भी कर दी है। जीतन सहनी का शव उनके घर में क्षत विक्षत हालत में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आइए जानते है कि VIP चीफ मुकेश सहनी के बारे में...

Mukesh Sahni

बिहार के दरभंगा में VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या

जानिए कौन है VIP चीफ मुकेश सहनी

मुकेश सहनी बिहार की राजनीति में प्रमुख स्थान रखते है। उन्होंने बिहार सरकार में पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। वह बिहार की एक राजनीतिक पार्टी विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक हैं। उन्होंने पहले बॉलीवुड स्टेज डिजाइनर के रूप में काम किया था। साहनी 'मुकेश सिनेवर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड' नाम की कंपनी के मालिक भी हैं। सहनी ने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार किया, लेकिन बाद में विकासशील इंसान पार्टी का गठन किया और उनकी पार्टी 2019 के भारतीय आम चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन का हिस्सा बन गई। उन्होंने तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा लेकिन कोई भी सीट जीतने में सफल नहीं रहे थे।

End of Feed