इस दिन 7 फेरे लेंगे MP प्रिया सरोज- क्रिकेटर रिंकू सिंह, सांसद ने कहा-CM योगी को भी जाएगा निमंत्रण

सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि शादी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राजनीति से जुड़े सभी प्रमुख लोगों को निमंत्रण भेजा जाएगा। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मछलीशहर की सपा विधायक अपनी सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगी और जीतकर आएंगी।

Priya Saroj, Rinku singh Wedding: मछलीशहर की सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी चार दिसंबर को होगी। शादी की तैयारियों के बीच सांसद ने कहा कि रिंकू सिंह के क्रिकेट और उनके संसद सत्र के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए आयोजन की तैयारी की जा रही है। दोनों के कार्यक्रमों के बीच शादी की तैयारियां भी जारी हैं। इस शादी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

Rinku singh

मछली शहर से सपा की सांसद हैं प्रिया सरोज।

सीएम योगी को भी जाएगा निमंत्रण

सांसद प्रिया सरोज ने कहा कि शादी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत राजनीति से जुड़े सभी प्रमुख लोगों को निमंत्रण भेजा जाएगा। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि मछलीशहर की सपा विधायक अपनी सीट से दोबारा चुनाव लड़ेंगी और जीतकर आएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चार महीने बाद अपनी सीट छोड़ने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता और क्षेत्र से दूरी को लेकर हो रही टिप्पणियों पर सांसद ने कहा कि फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया से जुड़े सवालों के बजाय तथ्यों पर बात होनी चाहिए। उन्होंने यह बयान जौनपुर में दिशा की बैठक के बाद दिया।

End of Feed