Pappu Yadav Niece Death: महाकुंभ से लौट रही सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉक्टर सोनी यादव समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Pappu Yadav Niece Accident: यूपी के गाजीपुर में भीषण सड़क हादसे में सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉक्टर सोनी यादव समेत चार लोगों की मौत हो गई महाकुंभ स्नान से लौटते वक्त उनकी कार खड़े ट्रक से टकरा गई।

Pappu Yadav Niece Road Accident: बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉक्टर सोनी यादव समेत 4 लोगों की उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई बताते हैं कि यह हादसा उस समय हुआ जब वो सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ स्नान से लौट रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच जारी है।

Pappu Yadav Niece Accident

गाजीपुर में भीषण सड़क हादसे में सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत चार की मौत

बताया जा रहा है कि पप्पू यादव की भांजी डॉक्टर सोनी यादव अपनी बुआ और दो अन्य लोगों के साथ संगम स्नान करने गई थी प्रयागराज से लौटने के दौरान उनकी कार गाजीपुर जिले में वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई और कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

End of Feed