देश

Pappu Yadav Niece Death: महाकुंभ से लौट रही सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉक्टर सोनी यादव समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Pappu Yadav Niece Accident: यूपी के गाजीपुर में भीषण सड़क हादसे में सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉक्टर सोनी यादव समेत चार लोगों की मौत हो गई महाकुंभ स्नान से लौटते वक्त उनकी कार खड़े ट्रक से टकरा गई।

Image

गाजीपुर में भीषण सड़क हादसे में सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत चार की मौत

Pappu Yadav Niece Road Accident: बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉक्टर सोनी यादव समेत 4 लोगों की उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के बिरनो थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई बताते हैं कि यह हादसा उस समय हुआ जब वो सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ स्नान से लौट रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि पप्पू यादव की भांजी डॉक्टर सोनी यादव अपनी बुआ और दो अन्य लोगों के साथ संगम स्नान करने गई थी प्रयागराज से लौटने के दौरान उनकी कार गाजीपुर जिले में वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर गिट्टी लदे ट्रक से टकरा गई और कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

डॉक्टर सोनी पूर्णिया में अपने पति के साथ नर्सिंग होम चलाती थीं

इस बेहद दुखद हादसे की खबर पाकर पप्पू यादव अपनी बहन के पास पहुंचे और उनको पकड़कर फफक फफक कर रोने लगे। मृतकों में 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल है मृतक बिहार के अररिया के रहने वाले बताए गए हैं ये सभी लोग प्रयागराज से महाकुंभ में स्नान कर वापस जा रहे थे वहीं डॉक्टर सोनी यादव पूर्णिया में अपने पति के साथ नर्सिंग होम चलाती थीं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित