Amarwada Assembly Seat by Election 2024: छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए कमलेश शाह ने भाजपा से नामांकन दाखिल कर दिया है, गौर हो कि वो पहले इसी सीट पर कांग्रेस पार्टी के विधायक थे, उनके नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।
बता दें कि कमलेश शाह पहले इसी सीट पर कांग्रेस पार्टी के विधायक थे लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा के कमल को थाम लिया था।
मध्यप्रदेश बीजेपी ने कमलेश शाह को विजयी होने का आशीर्वाद भी दिया है
भाजपा ने कांग्रेस से आए कमलेश प्रताप शाह को बनाया प्रत्याशी
गौर हो कि भाजपा ने अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस से आए कमलेश प्रताप शाह को प्रत्याशी बनाया है वहीं बता दें कि कांग्रेस यहां अभी तक चेहरा फाइनल नहीं कर पाई है जबकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से देव रावेन भलावी प्रत्याशी बनाए गए हैं।
अमरवाड़ा सीट उपचुनाव कमलनाथ के लिए बना नाक का सवाल
कांग्रेस अभी प्रत्याशी चयन नहीं कर पाया है और इसे लेकर लगतार मंथन जारी है बता दें कि अमरवाड़ा सीट उपचुनाव को लेकर कमलनाथ ज्यादा चिंतित हैं क्योंकि इसी छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर उनके बेटे नकुलनाथ चुनाव हार चुके हैं अब ऐसे में कमलनाथ के लिए अमरवाड़ा उपचुनाव जिताना बेहद अहम होगा वहीं भाजपा भी इस सीट को नाक का सवाल बना चुकी है।
