'सीएम हैं तो चरण कमल समान', नहीं रहे तो फोटो ऐसे गायब जैसे गधे के सिर से...शिवराज का छलका दर्द

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2024, 07:52 PM IST

MP News: शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आप मुख्यमंत्री हैं तो भाई साहब आपके चरण भी कमल के समान हैं, बाद में नहीं रहे तो होर्डिंग से फोटो ऐसे गायब होते हैं जैसे गधे के सिर से सींग। यह राजनीति का बड़ा ही मजेदार क्षेत्र है।

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पहली बार दर्द छलका है। उन्होंने सीधे तौर पर तो नहीं, लेकिन इशारों ही इशारों में यह जरूर कहा कि जब तक आप सीएम हैं तो लोग आपको पूछते हैं और मुख्यमंत्री न रहने के बाद आपको पूछा भी नहीं जाता। दरअसल, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री न बनाकर उनकी जगह मोहन यादव को सीएम बनाया गया है। तब से इस बात की चर्चा है कि शिवराज सिंह चौहान नाराज चल रहे हैं।

Shivraj Singh Chouhan

शिवराज सिंह चौहान

अब शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो भोपाल के नीलबड़ स्थित ब्रह्मकुमारी सुख शांति भवन के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का है। इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे।

End of Feed